JHABUA WEATHER

बकरी- आवास व्यवस्था

आलेख एवं संकलन

डा. चन्दन कुमारवैज्ञानिक (पशुपालन उत्पादन एवं प्रबंधन) एवं श्री दया राम चैहान (तकनीकी अधिकारी)

कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ (राविसि कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर)

बकरी पालन के लिए एक व्यवस्थित स्थान की आवश्यकता होती है. इस कार्य के लिए स्थान का चयन करते हुए निम्न बातों पर ध्यान दें.



·         शेड का निर्माण: आपको बकरी पालन के लिए चयनित स्थान पर शेड का निर्माण कराना होगा. शेड निर्माण करते समय इसकी ऊंचाई न्यूनतम 10 फीट की रखें. शेड का निर्माण इस तरह से कराएं कि हवा आसानी से जा सके.
·         बकरियों की संख्या: बकरी पालन के लिए न्यूनतम एक यूनिट बकरियाँ होनी चाहिए. ध्यान रहे कि पाली गयी सभी बकरियाँ एक ही नस्ल की हो.
·         पेयजल: बकरियों को शीतल पेयजल मुहैया कराएं. इसकी सुविधा शेड के अन्दर स्थायी रूप से कराई जा सकती है.
·         साफ सफाई: बकरियों के आस पास के स्थानों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें. इनके मल- मूत्र की साफ सफाई का ध्यान रखना आवश्यक है.
·         बकरियों की संख्या का नियंत्रण: शेड में उतनी ही बकरियाँ पालें, जितनी आसानी से पाली जा सकती हैं. यहाँ बकरियों की भीड़ बढाएं.